उन्नाव: दलित युवती के शव बरामद होने पर मायावती ने किया ट्वीट, कहा- राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले में 8 दिसंबर को लापता हुई युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के साथी की निशानदेही पर आरोपी की खाली जमीन से शव बरामद किया है। युवती के शव को पुलिस ने मजिस्ट्रेट और परिजनों की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर बरामद किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम …

उन्नाव। जिले में 8 दिसंबर को लापता हुई युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के साथी की निशानदेही पर आरोपी की खाली जमीन से शव बरामद किया है। युवती के शव को पुलिस ने मजिस्ट्रेट और परिजनों की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर बरामद किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डॉग स्क्वायड जांच में जुट गई है।  इसी बीच घटना से आहत होकर बसपा सुप्रीमो मायावती ट्वीट किया।

ट्वीट में मायावती ने कहा कि उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला है। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

बता दें कि शव बरामद होने की सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया। मृतक युवती की मां ने पुलिस पर सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह से मिली भगत होने और लापरवाही का आरोप लगाया है।

पढ़ें- रायबरेली: प्रॉपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग, हमलावरों ने लूटे 10 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार