उत्तराखंड बोर्ड : विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तिथि निर्धारित होने के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है। परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे विद्यार्थी मॉडल पेपरों से तैयारी करने में जुटे हैं। केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 26 अप्रैल से परीक्षाएं कराने की घोषणा की गई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तिथि निर्धारित होने के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है। परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे विद्यार्थी मॉडल पेपरों से तैयारी करने में जुटे हैं। केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 26 अप्रैल से परीक्षाएं कराने की घोषणा की गई है।
सीबीएसई परीक्षाओं की तारीख घोषित होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड के बच्चों को अपनी परीक्षाओं की तारीख घोषित होने का इंतजार है। इन दिनों छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वह मॉडल पेपर का सहारा ले रहे हैं। पुराने मॉडल पेपरों को हल करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
क्योंकि चुनाव के बाद मार्च में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिए की परीक्षाएं होनी संभावित हैं। नैनीताल जिले में 114 परीक्षा केंद्रों पर इस बार बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्रों का मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि यहां किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रह जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस बार जिले में 39 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
