बहराइच: बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने की बाइक बरामदगी की मांग
बहराइच। कोतवाली देहात के रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित ऑफिस से सुपरवाइजर की बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के विकास भवन के पीछे सूफीपुरा मोहल्ला निवासी आसिफ खान का बेटा मुन्ना खान अमेजोन ऑफिस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को आसिफ …
बहराइच। कोतवाली देहात के रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित ऑफिस से सुपरवाइजर की बाइक चोरी हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के विकास भवन के पीछे सूफीपुरा मोहल्ला निवासी आसिफ खान का बेटा मुन्ना खान अमेजोन ऑफिस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को आसिफ कोतवाली देहात के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित अपने कार्यालय गए थे।

उन्होंने बाइक संख्या यूपी 32 एचयू 2125 कार्यालय परिसर में खड़ी कर दी। इसके बाद अंदर काम करने चले गए। कुछ देर बाद बाहर आए तो बाइक गायब मिली। तलाश करने पर बाइक चोरी होने की जानकारी हुई। साथ ही चोर और बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामदगी की मांग की है।
यह भी पढ़े- भारत में कोविड-19 के 58,077 नए मामले दर्ज, 657 लोगों की मौत
