मुरादाबाद : 20 हजार का इनामी चेयरमैन पुत्र गिरफ्तार, ठेकेदार पर किया था जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल भी बरामद की है। सिविल लाइंस के कस्बा अगवानपुर के एक शादीहाल में पांच नवंबर 2021 को रुपयों के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

सिविल लाइंस के कस्बा अगवानपुर के एक शादीहाल में पांच नवंबर 2021 को रुपयों के लेनदेन को लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत में चेयरमैन के पुत्र इमरान मिल्की ने दो साथियों इरफान और अकील के साथ अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी। इस मामले में ठेकेदार मोहम्मद मुस्तकीम ने तीनों लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। इस पर 17 नवंबर को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था।

इसके बाद भी तीनों आरोपी फरार थे। तब एसएसपी ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद इनामी इरफान और अकील को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया था। तीसरे आरोपी 20 हजार रुपये के इनामी इमरान मिल्की की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर जामा मस्जिद के पास रहने वाले इमरान मिल्की को चेकिंग के दौरान रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से 30 बोर की अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इमरान मिल्की के पास से बरामद की गई अवैध पिस्टल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

संबंधित समाचार