अयोध्या: 9वीं के छात्र नहीं पढ़ पाए किताब, डीएम ने ली अध्यापकों की क्लास
अयोध्या। विद्यालयों में स्थित मतदेय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने जब 9वीं के बच्चों का शिक्षा का स्तर जानने के लिए उनसे किताबें पढ़वाईं तो पोल खुल गई। बच्चे किताबें ही नहीं पढ़ पा रहे थे। मामला पूराबाजार स्थित बच्चू लाल इंटर कॉलेज का है। इस दौरान नितीश कुमार ने अध्यापकों की क्लास …
अयोध्या। विद्यालयों में स्थित मतदेय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने जब 9वीं के बच्चों का शिक्षा का स्तर जानने के लिए उनसे किताबें पढ़वाईं तो पोल खुल गई। बच्चे किताबें ही नहीं पढ़ पा रहे थे। मामला पूराबाजार स्थित बच्चू लाल इंटर कॉलेज का है। इस दौरान नितीश कुमार ने अध्यापकों की क्लास लगाते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही समस्त बच्चों का अलग-अलग प्रोफाइल बनाकर प्रत्येक माह उनके शिक्षा स्तर में सुधार की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडेय ने अयोध्या विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय तिहुरा, मतदेय स्थल चन्द्रबली इंटर कालेज सिरसिंडा, मतदेय स्थल प्रावि राजेपुर, मतदान केन्द्र बच्चूलाल इंटर कालेज पूरा बाजार व मतदान केन्द्र प्रावि देवगढ़ का निरीक्षण कर उक्त मतदान केन्द्रों के समस्त बूथों पर मतदान को सकुशल निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अयोध्या के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चन्द्रबली इंटर कालेज सिरसिण्डा व बच्चूलाल इंटर कालेज पूराबाजार में सुरक्षा कर्मियों के ठहरने सम्बंधी तैयारियों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बच्चूलाल इंटर कालेज के बच्चों से वार्ता की व टीकाकरण की स्थिति जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने कक्षा 9 के बच्चों से किताबों को पढ़ाकर शिक्षा के स्तर को देखने पर कुछ बच्चों द्वारा पुस्तक न पढ़ पाने पर नाराजगी व्यक्त की व शिक्षा की गुणवत्ता व स्तर को सुधारने हेतु विद्यालय में अध्ययरत समस्त बच्चों को उनकी कक्षा व शिक्षा के स्तर के अनुसार विभाजित करने हेतु समस्त अध्यापकों को जिम्मेदारी देने तथा कक्षा के स्तर से पिछड़े बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुये उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार लाकर उनकी कक्षा के शिक्षा स्तर तक लाने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें:-लविवि का आज जारी हो सकता है एग्जाम शेड्यूल, देखें कहां-कहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
