IND vs WI, 3rd ODI : तीसरे वनडे में 265 पर सिमटी टीम इंडिया की पारी, श्रेयस अय्यर-ऋषभ पंत ने दिखाया दम
अहमदाबाद। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन बनाये। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 80 रन बनाये जबकि ऋषभ पंत ने 56 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से जैसन …
अहमदाबाद। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन बनाये। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 80 रन बनाये जबकि ऋषभ पंत ने 56 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से जैसन होल्डर ने चार जबकि अल्जारी जोसेफ और हेडन वाल्श ने दो – दो विकेट लिये। भारत तीन मैचों की श्रृंखला में पहले ही 2-0 से आगे है।
Innings Break!#TeamIndia post 265 on the board in the third & final @Paytm #INDvWI ODI!
8⃣0⃣ for @ShreyasIyer15
5⃣6⃣ for @RishabhPant17
3⃣8⃣ for @deepak_chahar9
3⃣3⃣ for @Sundarwashi5Over to our bowlers now. ? ?
Scorecard ▶️ https://t.co/9pGAfWtQZV pic.twitter.com/5DygXyCboX
— BCCI (@BCCI) February 11, 2022
कोरोना वायरस से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 80 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जमाया।
सीरीज तो टीम इंडिया के नाम पहले ही हो चुकी है, लेकिन आखिरी मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरी भारतीय टीम ने कुछ बदलाव किए। कोरोना संक्रमण के कारण पहले दो मैचों से बाहर रहे शिखर धवन और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई। वहीं केएल राहुल, दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया और इनकी जगह कुलदीप यादव और दीपक चाहर को एंट्री मिली।
