यूपीः नोएडा में हटे कोरोना प्रतिबंध, कल से खुल सकेंगे सिनेमा हॉल व जिम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के लिए अच्छी खबर है। कोरोना महामारी को लेकर लागू प्रतिबंध नोएडा में हटा लेने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। कोरोना में आई कमी को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। नोएडा में कोरोना के कुल एक्टिव केस अब एक हजार …

गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के लिए अच्छी खबर है। कोरोना महामारी को लेकर लागू प्रतिबंध नोएडा में हटा लेने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। कोरोना में आई कमी को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। नोएडा में कोरोना के कुल एक्टिव केस अब एक हजार से भी कम हो गए हैं। कोविड प्रतिबंध हटाने का निर्णय 12 फरवरी से प्रभावी होगा।

प्रशासन के फैसले के बाद नोएडा में अब सिनेमा हॉल, जिम और रेस्टोरेंट खुलने का रास्ता साफ हो गया है। कल यानी 12 फरवरी से सिनेमा हॉल और जिम खुल सकेंगे। नोएडा में कोविड प्रतिबंध हटाए जाने का फैसला यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के ठीक एक दिन बाद ही लिया गया। नोएडा में पहले चरण के 10 फरवरी को मतदान हुआ था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के तहत एक हजार से कम कोरोना केस वाले शहरों को कोविड प्रतिबंधों से ढील दी जानी है। नोएडा में कोरोना केस की तादाद अब एक हजार के नीचे आ गई है। कोरोना केस में आई कमी और एक्टिव केस एक हजार के निर्धारित स्तर से नीचे आने के बाद प्रशासन ने प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : कार और 15 लाख के लिए गर्भवती की हत्या का आरोप

संबंधित समाचार