पीलीभीत: पुलिस ने सरकारी गल्ले के 29 कट्टे पकड़े
बीसलपुर,अमृत विचार। गुरुवार रात कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर में एक दुकान पर छापा मारकर दुकान में रखा हुआ सरकारी अवैध खाद्यान्न बरामद किया। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रभारी निरीक्षक द्वारा भेजी गई। गुरुवार देर रात कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम कुमार को शिकायत मिली कि नगर के मोहल्ला …
बीसलपुर,अमृत विचार। गुरुवार रात कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर में एक दुकान पर छापा मारकर दुकान में रखा हुआ सरकारी अवैध खाद्यान्न बरामद किया। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रभारी निरीक्षक द्वारा भेजी गई।
गुरुवार देर रात कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम कुमार को शिकायत मिली कि नगर के मोहल्ला ग्यासपुर में एक दुकान में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से खाद्यान्न बिक्री करने के लिए रखा गया है। उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ दुकान पर छापा मारा। छापेमारी में दुकान के अंदर से 29 कट्टे सरकारी खाद्यान्न के बरामद हुए। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने मामले की रिपोर्ट डीएम पुलकित खरे भेज दी।
ये भी पढ़ें-
