हल्द्वानी: दुल्हा-दुल्हन ने शादी को बनाया खास, नशामुक्ति और बेटी बचाओ का दिया संदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी का दिन दुल्हा-दुल्हन के साथ ही परिवार के लिए भी खास होता है, लेकिन अगर शादी में कोई वर-वधू बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति का संदेश देते नजर आए तो समाज में यह शादी और भी खास हो जाती है। काठगोदाम में ऐसी ही शादी समाज के लिए मिसाल बन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी का दिन दुल्हा-दुल्हन के साथ ही परिवार के लिए भी खास होता है, लेकिन अगर शादी में कोई वर-वधू बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति का संदेश देते नजर आए तो समाज में यह शादी और भी खास हो जाती है। काठगोदाम में ऐसी ही शादी समाज के लिए मिसाल बन गई, जहां दुल्हा-दुल्हन ने बेटी बचाओ और नशामुक्ति का संदेश देने के साथ ही आगे भी समाज को इस के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
काठगोदाम के बैंक्वेट हॉल में रुड़की निवासी हरीश चंद्र जोशी की सुपुत्री ज्योति और पिथौरागढ निवासी घनश्याम तिवारी के सुपुत्र देवेश का वैवाहिक समारोह का आयोजन हुआ। वर देवेश तिवारी और वधू ज्योति ने वर माला के दौरान आजीवन नशीले पदार्थों से दूर रहने और बेटी बचाने का संकल्प लिया।
साथ ही उन्होंने समाज में इस अभियान को सहयोग देने का वादा किया। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक और टनकपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत त्रिलोचन जोशी ने वर-वधू को संकल्प पत्र भरवाकर “नशा हटाओ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का संदेश देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के अवसर पर नव विवाहित जोड़े का इस प्रकार से नशामुक्ति का संकल्प लेना समाज को प्रेरित करने में सहायक हो सकता है।
