पीलीभीत: पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर भाजपा कार्यालय में चोरी
पीलीभीत, अमृत विचार। चुनावी माहौल के बीच भाजपाइयों की ओर से किए जा रहे सख्त कानून व्यवस्था के दावे धराशायी साबित हो गए। सुनगढ़ी क्षेत्र में सक्रिय होकर चोरों ने पूरनपुर गेट पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को निशाने पर लेकर वारदात को अंजाम दे …
पीलीभीत, अमृत विचार। चुनावी माहौल के बीच भाजपाइयों की ओर से किए जा रहे सख्त कानून व्यवस्था के दावे धराशायी साबित हो गए। सुनगढ़ी क्षेत्र में सक्रिय होकर चोरों ने पूरनपुर गेट पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को निशाने पर लेकर वारदात को अंजाम दे डाला। खिड़की का लॉक तोड़कर चोर जिलाध्यक्ष के कमरे में प्रवेश कर गए।
अलमारी और कमरे में रखा खंगालते हुए एलईडी समेत हजारों का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। दोपहर बाद भाजपा नेताओं की ओर से इसे मैनेज करने पर जोर दिया जाने लगा और चोरी का प्रयास कर दिया।
असम चौराहा से पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास भाजपा का जिला कार्यालय बना है। गुरुवार रात को यहां पर एक चौकीदार और प्रचार वाहन के दो चालक ठहरे थे। देर रात चोरों ने भाजपा कार्यालय में दस्तक दी। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के कक्ष में लगी खिड़की का बाहर से लॉक तोड़ा। इसके बाद लोहे की ग्रिल को हटाकर कमरे में प्रवेश कर गए।
कमरे में रखी अलमारी को भी खंगाला। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह जब सफाई कर्मचारी जिलाध्यक्ष के कमरे में पहुंचे और सामान बिखरा देखा तो खलबली मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पहले तो दो सिपाहियों को मौके पर भेजकर पुलिस ने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली। मगर, जब मामला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा और घटना पर नाराजगी जताई तो पुलिस अधिकारी भी संजीदा हो गए।
बाद में इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ भाजपा कार्यालय गए और जानकारी जुटाई। कार्यालय प्रभारी हेमराज दिवाकर भी आ गए। मौजूद कार्यकर्ताओं और चौकीदारों से जानकारी जुटाई। इसके बाद सुनगढ़ी थाने भी गए। हालांकि बाद में घटना को दबाने पर जोर दिया जाता रहा। पहले जिलाध्यक्ष के कमरे में लगी एलईडी समेत अन्य सामान चोरी होने की बात खुलकर कही गई थी।
मगर, दोपहर बाद एलईडी दूसरे कमरे में रखने और चौकीदार की मुस्तैदी से चोरों के असफल होने का दावा कर दिया गया है। फिलहाल भाजपाइयों के घटना पर पलटते बयान से सुनगढ़ी पुलिस ने जरूर राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें-
