रायबरेली: जमीनी विवाद को लेकर जेठ ने की बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शहर के शक्ति नगर मुहल्ले में गुरुवार की रात बहू की गोली मारकर हत्या करने वाले जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला को गोली पिस्टल से मारी गई थी जिसे बरामद कर लिया गया है। वहीं पारिवारिक विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है। शक्ति नगर मुहल्ला निवासी सुरेंद्र अपनी …

रायबरेली। शहर के शक्ति नगर मुहल्ले में गुरुवार की रात बहू की गोली मारकर हत्या करने वाले जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला को गोली पिस्टल से मारी गई थी जिसे बरामद कर लिया गया है। वहीं पारिवारिक विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है।

शक्ति नगर मुहल्ला निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी गुड्डन के साथ गुरुवार रात बाजार से वापस लौट रहा था। रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन के पास सुरेंद्र का बड़ा भाई जितेंद्र पहले से खड़ा था। उसने दोनों को रोक लिया। जितेंद्र की कुछ देर तक गुड्डन से झड़प हुई, जिस पर उसने गुड्डन फर पिस्टल से फायर कर दी। कनपटी पर गोली लगने से गुड्डन मरणासन्न होकर गिर पड़ी थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाल राघवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ही गुड्डन को जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं जितेंद्र मौके से भाग निकला था। वारदात जीआरपी थाना क्षेत्र में हुई थी।

आरोपित की गिरफ्तारी में जीआरपी के साथ ही शहर पुलिस भी लगी हुई थी। बीती रात पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली। पूछताछ में जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि गुड्डन ने उसके भाई के साथ दूसरी शादी की थी। इस रिश्ते के बाद से परिवार में आए दिन कलह होती थी। इसी बात से आजिज आकर उसने वारदात कर डाली।

सीओ वंदना सिंह ने बताया कि हत्यारोपित जितेंद्र को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की गई है। उसे असलहा कहां से मिला, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें- बरेली: काफी संख्या में कोटेदारों को नहीं मिल पाया चना, नमक और तेल

संबंधित समाचार