बरेली: जंक्शन पहुंचने से पहले ही फेल हुआ इलेक्शन स्पेशल का इंजन, करीब सवा घंटे तक रोकी गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पहुंचने से पहले ही लखनऊ की ओर से आ रही इलेक्शन स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। यह इंजन बरेली जंक्शन और लाल फाटक के बीच में फेल हुआ था। कंट्रोल से सूचना मिलने के तत्काल बरेली से दूसरा इंजन भेजा गया। बताया जा रहा है …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पहुंचने से पहले ही लखनऊ की ओर से आ रही इलेक्शन स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। यह इंजन बरेली जंक्शन और लाल फाटक के बीच में फेल हुआ था। कंट्रोल से सूचना मिलने के तत्काल बरेली से दूसरा इंजन भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सुरक्षाकर्मी पंजाब की ओर चुनाव ड्यूटी में जा रहे थे। जिसकी वजह से लखनऊ की ओर उसे आ रही अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

रन थ्रू का दिया गया था सिग्नल
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे लखनऊ की ओर से आ रही 0287 नंबर की इलेक्शन स्पेशल ट्रेन को बरेली जंक्शन से रन थ्रू का सिग्नल दिया गया। मगर लाल फाटक से निकलने के बाद ही होम सिग्नल पर ट्रेन पहुंचने पर उसका इंजन फेल हो गया। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने काफी देर तक इंजन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की मगर वह स्टार्ट नहीं हो सका। जिसके बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

कई गाड़ियां हुई प्रभावित
बरेली से इंजन पहुंचने के बाद तत्काल उसे इलेक्शन स्पेशल ट्रेन में जोड़ा गया। तब उसे पंजाब के लिए रवाना किया गया। जिसकी वजह से लखनऊ की ओर से आ रही एक स्पेशल ट्रेन समेत चार गाड़ियों को पितांबरपुर, बिलपुर और कटरा के आसपास स्टेशनों पर रोका गया।

ये भी पढ़े-

बरेली: जरा संभलकर! शहर में रैलियों के साथ भयंकर जाम भी लगा है, फंसे तो निकलना होगा मुश्किल

संबंधित समाचार