दिल्ली की तर्ज पर अयोध्या में भी जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां
अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम दिल्ली का माडल अख्तियार करने की योजना बना रहा है। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कौन कूड़ा गाड़ी कब कहां कूड़ा उठा रही है इसे जानने के लिए कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने के प्लानिंग चल रही है। इतना ही …
अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम दिल्ली का माडल अख्तियार करने की योजना बना रहा है। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कौन कूड़ा गाड़ी कब कहां कूड़ा उठा रही है इसे जानने के लिए कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने के प्लानिंग चल रही है। इतना ही नहीं स्वच्छता सर्वे के दौरान घरों के बाहर क्यू आर कोड लगाने की भी योजना है। इसके लिए दिल्ली माडल का अध्ययन किया जा रहा है।
निगम के स्वच्छता भारत मिशन के समन्वय सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया 15 फरवरी से वार्डों में सर्वे का काम शुरू करा दिया जाएगा। सर्वे की शुरूआत निगम के अधिकारी सिविल लाइन से करेंगे। सर्वे कर घरों पर क्यूआर कोड भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया दिल्ली की एजेंसी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सर्वे का काम करेगी।

नई आईटी प्रणाली के तहत बीबीसी इंडिया की कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करेगी। पहले 25 वार्डों में 15 फरवरी से सर्वे का काम शुरू होगा। सर्वे के दौरान घर के मुखिया का अपनी बेसिक जानकारी देनी होगी। कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी। एजेंसी के सदस्यों के साथ निगम के सफाई कर्मचारी व सुपरवाइजर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
अलग-अलग देना होगा गीला और सूखा कूड़ा
गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देना होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। गीला और सूखा कूड़े का डंपिंग ग्राउंड पर ही निस्तारण किया जाएगा। योजना गीले कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार करने की भी है। सर्वे करने वाले सदस्यों को आईकार्ड दिए जाएगें। वहीं कंपनी की परफार्मेंस देखने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। लोगों को जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। आवासीय क्षेत्र में दिन में और दुकानों के बाहर से रात को कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव कांड पर सियासत हुई तेज, मायावती के बाद अब पीएल पुनिया ने सरकार को घेरा
