बुलंदशहर: बेजुबान पशु को बचाने के चक्कर में हुआ सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। शनिवार को एनएच 91 पर एक कार बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार …

बुलंदशहर। जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। शनिवार को एनएच 91 पर एक कार बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: कुएं में गिरा गोवंश, फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान

संबंधित समाचार