बरेली: तेंदुए ने किया बाइक सवार पर हमला, गांव में दहशत का माहौल
बरेली, अमृत विचार। बरेली के बरुआ हुसैनपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े और किसी तरह से तेंदुए को वहां से भगाया। मगर तब तक तेंदुआ हमला कर चुका था। हमले में घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में …
बरेली, अमृत विचार। बरेली के बरुआ हुसैनपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े और किसी तरह से तेंदुए को वहां से भगाया। मगर तब तक तेंदुआ हमला कर चुका था। हमले में घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दूसरी ओर गांव में तेंदुए के हमले की खबर फैलते ही दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
दो शावकों के साथ जा रहा था तेंदुआ
दरअसल, भुता थाना क्षेत्र के बरुआ हुसैनपुर गांव में दो शावकों के साथ एक तेंदुआ जा रहा था। इसी बीच वहां से एक बाइक सवार गुजरा। बाइक की आवाज सुनकर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमला होते ही उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब उसे देखा लाठी डंडे लेकर उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ फिलहाल मौके से भाग गया। मगर लोगों में अभी भी दशहत है। उधर, वन विभाग की टीम को भी तत्काल सूचित कर दिया गया है।
वन विभाग ने चलाया तलाशी अभियान
तेंदुए की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने तलाशी अभियान चलाया। मगर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: मतदान के लिए शिक्षकों ने किया जागरुक, दो दिनों बाद जिले में होगा मतदान
