हल्द्वानी: केमू बसों के अधिग्रहण के बाद परेशान हुए यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव के लिए शनिवार को रोडवेज व केमू की बसों समेत टैक्सी व मैक्सी का भी अधिग्रहण हो गया है। इसके चलते रोडवेज की 48 व केमू की 275 बसें चुनाव में फोर्स लाने के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कतों का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव के लिए शनिवार को रोडवेज व केमू की बसों समेत टैक्सी व मैक्सी का भी अधिग्रहण हो गया है। इसके चलते रोडवेज की 48 व केमू की 275 बसें चुनाव में फोर्स लाने के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चुनावी लहर तेज हो गई है और चुनाव में बाहरी राज्यों से फोर्स लाने के लिए रोडवेज व केमू की बसों को भेजा जा रहा है। शनिवार को रोडवेज व केमू की बसें मिलाकर कुल 323 बसों को भेजा गया है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। लेकिन बसों का प्रबंध नहीं होने से कई यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।

परेशान यात्री घंटों तक बस के इंतजार में स्टेशन पर ही खड़े रहे। इधर, हल्द्वानी रोडवेज प्रबंधन अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रोडवेज बसों के अधिग्रहण के बाद भी यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। यात्रियों को अन्य बसों से सफर करवाया गया।

 

संबंधित समाचार