चुनाव से पहले बदले हल्द्वानी के रास्ते, इधर से नहीं उधर से गुजरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान लोगों को यातायात की दुश्वारियों से बचाने के लिए पुलिस ने नया यातायात प्लान बनाया है। शहर की कई सड़कों को वन-वे कर दिया गया है और कई रास्तों को आम लोगों के लिए बंद। चुनाव से पूर्व ही पोलिंग पार्टियों का आना शुरू होगा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान लोगों को यातायात की दुश्वारियों से बचाने के लिए पुलिस ने नया यातायात प्लान बनाया है। शहर की कई सड़कों को वन-वे कर दिया गया है और कई रास्तों को आम लोगों के लिए बंद। चुनाव से पूर्व ही पोलिंग पार्टियों का आना शुरू होगा और वाहनों का बड़ा बेड़ा शहर में होगा। ऐसे में तमाम सड़कों पर वाहनों की पार्किंग भी जाएगी। इसलिए घर से निकलें, लेकिन शहर का पूरा ट्रैफिक प्लान जान लेने के बाद।

यहां पार्क की जाएंगी पोलिंग पार्टियों की गाड़ियां
1- नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा की पोलिंग पार्टियां अपने वाहनों को एमबी इन्टर कॉलेज मैदान में पार्क करेंगे।
रूट- एमबी इन्टर कॉलेज मैदान से सरस्वती रेस्टोरेंट, महारानी होटल तिराहा से नैनीताल रोड-नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
2- रामनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां अपने वाहन महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड के एक तरफ नवाबी रोड तिराहा, कालाढूंगी रोड की ओर मुंह करके पार्क करेंगे।
रूट- नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड होते हुए जाएंगे।
3- कालाढूंगी विधानसभा की पोलिंग पार्टियां डिग्री कॉलेज गेट से देवाशीष होटल तक नैनीताल रोड में मुख्य मार्ग के एक तरफ काठगोदाम की ओर मुंह करके पार्क करेंगे।
रूट- हाईडिल तिराहे से पनचक्की से चम्बलपुल से लालडांट, कालाढूंगी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
4- हल्द्वानी विधानसभा की पोलिंग पार्टियां अपने वाहनों को नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज तिराहे से तिकोनिया तक तिकोनिया की ओर मुंह करके पार्क करेंगे।
रूट- तिकोनिया चौराहे से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
5- लालकुआं विधानसभा की पोलिंग पार्टियां अपने वाहनों को परख इमेंजिंग के सामने खाली प्लाट तथा ठण्डी सड़क पर तिकोनिया की ओर मुंह करके पार्क करेंगे।
रूट- तिकोनिया से अपने गन्तव्य को जाएंगे।

निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग
1- चौपहिया वाहनों हेतु खालसा इण्टर कॉलेज तथा वीर शिवा स्कूल में पार्किंग व्यवस्था रहेगी। दोपहिया वाहनों की क्वीन्स मैरी स्कूल में पार्किंग होगी।

वन-वे व्यवस्था
1- डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यापुरा चौराहा से एमबी इन्टर कॉलेज की ओर आगमन।
2- एमबी इन्टर कॉलेज से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा की ओर निकासी।
3- महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट की ओर एवं कुल्यालपुरा चौराहा से डिग्री कॉलेज की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

साधारण वाहनों हेतु नो पार्किंग जोन
कोई भी निजी वाहन तिकोनिया चौराहा से देवाशीष होटल तक नैनीताल रोड मुख्य मार्ग में पार्क नहीं करेंगे। सफेद पट्टी के किनारे भी पोलिंग पार्टी के वाहनों के अतिरिक्त काई भी सामान्य वाहन पार्क नहीं होंगे।

डायवर्जन
1- काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहे से पनचक्की की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
2- भारी वाहन नारीमन से गौलापार, तीनपानी गौला बाईपास रोड की ओर व कॉलटैक्स से पनचक्की तिराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
3- रामपुर रोड से आने वाले वाहन शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी से डायवर्ट कर काठगोदाम को जाएंगे।
4- बरेली रोड के वाहन तीनपानी से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम को जाएंगे।

प्रतिबन्धित क्षेत्र
दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे तक सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबन्धित रहेगा।

नो इन्ट्री
सामान्य वाहनों हेतु नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर, पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर, दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर एवं तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर नो इन्ट्री रहेगी।

संबंधित समाचार