हल्द्वानी: चारा काटने पेड़ पर चढ़ा युवक बिजली लाइन की चपेट में आया, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। जानवरों के लिए चारा काटने पेड़ पर चढ़े युवक को करंट लग गया और पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। लोहारखेत बागेश्वर निवासी गंगा सिंह (20) पुत्र खुशाल सिंह बीती 7 फरवरी को जानवरों के लिए घास …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जानवरों के लिए चारा काटने पेड़ पर चढ़े युवक को करंट लग गया और पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई।
लोहारखेत बागेश्वर निवासी गंगा सिंह (20) पुत्र खुशाल सिंह बीती 7 फरवरी को जानवरों के लिए घास लेने जंगल गया था। पेड़ पर चढ़ कर वो पत्तियां काट रहा था और वहीं से बिजली की लाइन गुजरी थी। वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलसा और पेड़ से नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर 8 फरवरी को उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात को गंगा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
