संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रजपुरा,अमृत विचार। मामा के घर से बहन और उसके दो बच्चों के साथ बाइक द्वारा लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर …

रजपुरा,अमृत विचार। मामा के घर से बहन और उसके दो बच्चों के साथ बाइक द्वारा लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सप्ताह भर पहले ही मां बनी उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

रजपुरा विकासखंड के गांव हिरोनी निवासी 20 वर्षीय अशोक पुत्र रामकुवंर थाना गुन्नौर के गांव कांशीपुर निवासी मामा के यहां गया था। वहां से वह बहन राजबाला और उसकी बेटियों साक्षी (10) और शैली (03) के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वे गवां-बबराला मार्ग पर रजपुरा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही सभी बाइक सहित सड़क पर घिसटते हुए दूर तक चले गए और घायल हो गए। टक्कर लगने की आवाज को सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। उधर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने युवक को देखकर मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अशोक की शादी एक वर्ष पहले नीरज के साथ हुई थी। उसकी पत्नी ने एक सप्ताह पहले ही पुत्र को जन्म दिया है। पत्नी की देखभाल और रस्मों के निभाने के लिए वह अपनी बहन को बुलाने गया था। किसी को क्या पता था कि उसका यह सफर आखिरी होगा। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: आज यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

संबंधित समाचार