बरेली: नोटा अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विकल्प संस्था के नीम की मठिया स्थित कार्यालय में प्रचार वाहन के साथ कार्यकर्ताओं ने जागरुकता रैली निकाली। नोटा जागरुकता रैली कोहाड़ापीर, कुतुबखाना से पटेल चौक होते हुए आंबेडकर पार्क तक निकाली गई। संस्था के संयोजक राज नारायण ने बताया कि भारत की जनता को मिले नोटा जैसे महत्वपूर्ण अधिकार पर पिछले सप्ताह …

बरेली,अमृत विचार। विकल्प संस्था के नीम की मठिया स्थित कार्यालय में प्रचार वाहन के साथ कार्यकर्ताओं ने जागरुकता रैली निकाली। नोटा जागरुकता रैली कोहाड़ापीर, कुतुबखाना से पटेल चौक होते हुए आंबेडकर पार्क तक निकाली गई। संस्था के संयोजक राज नारायण ने बताया कि भारत की जनता को मिले नोटा जैसे महत्वपूर्ण अधिकार पर पिछले सप्ताह भर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को भी जागरूकता कार्यक्रम किये गए।

रैली के दौरान गली मोहल्ले चौराहों पर होने वाली नुक्कड़ सभाओं में नोटा जागरूकता अभियान के तहत आम जनता कोई भी प्रत्याशी अथवा पार्टी आपके पसंद की नहीं है तो आप नोटा का बटन दबाकर अपनी असहमति दर्ज कराएं। इस दौरान डॉ. सुचित्रा डे, हरीश पटेल, नितिन भाटिया, करिश्मा, संजना, अनमोल, गोपाल आदि ने मतदान और नोटा का महत्व दर्शाने वाले गीत और कविताओं का पाठ कर समा बांध दिया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: आज यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

संबंधित समाचार