लता मंगेशकर की याद में सलमान खान ने गाया ‘लग जा गले’ गाना, फैंस बोले ‘क्या खूब’
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लता मंगेशकर की याद में लग जा गले गाना गाया है। लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके प्रशंसक उनकी यादों को ताजा करने के लिए सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सलमान खान ने लता मंगेशकर को याद किया है। सलमान खान ने उनका …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लता मंगेशकर की याद में लग जा गले गाना गाया है। लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके प्रशंसक उनकी यादों को ताजा करने के लिए सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सलमान खान ने लता मंगेशकर को याद किया है। सलमान खान ने उनका गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह लता मंगेशकर का गाना ‘लग जा गले’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सलमान खान ने लिखा है, ‘लता जी ना तो कोई आपके जैसा था और ना ही कभी कोई होगा।’ जिसका वीडियो सलमान ने फैंस के साथ शेयर भी किया. वीडियो पर कई फैंस के लगातार कमेंट आ रहे हैं। एक फैन ने सलमान की तारीफ में लिखा भाई क्या खूब गाया है। दूसरे ने लिखा आखिरी वक्त तक लोग लता जी के गाने गाएंगे. एक और फैन ने लिखा लेजेंड. गाने को सुन दूसरे फैन ने लिखा शायद इस जन्म में मुलाकात हो न हो।
इससे पहले सलमान ने लता मंगेशकर के निधन वाले दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ की अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, ‘आप बहुत याद आओगी हमारी नाइटिंगेल। लेकिन आपकी आवाज हमेशा हम लोगों के साथ रहेगी। रेस्ट इन पीस लता जी।’
यह भी पढ़ें:-इयान चैपल ने बोले- कोचों को लेकर इतना बवाल क्यों? कप्तान और खिलाड़ी ही मैच जीतते-हारते हैं
