बहराइच: चुनाव में गिरोहबंदी कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। चुनाव आचार संहिता के दौरान गिरोह बंदी कर रहे युवक को दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में दरगाह पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि मोहल्ला इमामगंज पलरी बाग …
बहराइच। चुनाव आचार संहिता के दौरान गिरोह बंदी कर रहे युवक को दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में दरगाह पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि मोहल्ला इमामगंज पलरी बाग में युवक द्वारा कुछ लोगो के साथ चुनाव में गिरोह बंदी करने की योजना बना रहा है।
इस पर उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह, एस आई नितिन उपाध्याय की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहल्ला निवासी मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके विरुद्ध गिरोह बंदी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े- बहराइच: ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत, लोगों ने किया हंगामा
