प्रयागराज: रंगदारी न मिलने पर हिस्ट्रीशीटर ने होटल के बाहर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास स्थित होटल के बाहर हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी न मिलने पर सरेआम फायरिंग की। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने केबाद यह बात सामने आई है। फुटेज में दिख रहा है कि कर्मचारी उसे समझाने की कोशिश करते हैं और इसी दौरान वह उग्र …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास स्थित होटल के बाहर हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी न मिलने पर सरेआम फायरिंग की। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने केबाद यह बात सामने आई है। फुटेज में दिख रहा है कि कर्मचारी उसे समझाने की कोशिश करते हैं और इसी दौरान वह उग्र होकर असलहा निकाल लेता है। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वह गोली भी चला देता है। पुलिस एक दिन पहले ही आरोपी को जेल भेज चुकी है।

सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इसके मुताबिक, घटना रात 11.51 मिनट की है। इसमें आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास त्रिपाठी उर्फ विक्कू पंडित होटल के बाहर नजर आता है। उसके साथ तीन अन्य लोग नजर आते हैं जिनमें से एक उससे बातचीत करता दिखाई पड़ता है। अगले ही पल साथी उसे लेकर सड़क की ओर जाने लगते हैं। जिसके बाद आरोपी असलहा निकालकर हवा में गोली दागता नजर आता है।

पुलिस का कहना है कि होटल कर्मचारियों ने बताया है कि फायरिंग से वहां दहशत फैल जाती है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के साथ दिख रहे अन्य तीन युवक कौन थे। उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में उनकी संलिप्तता की बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

क्या था मामला

घटना नौ फरवरी की है। यहां कुछ लोगों ने दबंगई की थी और फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। होटल मालिक दिव्यांश जायसवाल(35) ने मुकदमा दर्ज कर आरोप लगाया कि फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर विक्कू पंडित है। जिसने पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी। साथ ही फायरिंग की। पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मतदान से पहले वोटों को लेकर मारपीट, परिवार के सभी लोगों को पीटा, चार लोगों को पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार