बुलंदशहर: अकबरपुर झोझा गोकशी मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए अरेस्ट
बुलंदशहर। जिले में पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी गोकशी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं गुलावठी पुलिस ने अकबरपुर झोझा गोकशी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपी कमरुद्दीन और फरियाद को गिरफ्तार किया है। ये सभी मिट्ठेपुर के रहने वाले हैं। घटना के बाद …
बुलंदशहर। जिले में पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी गोकशी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं गुलावठी पुलिस ने अकबरपुर झोझा गोकशी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपी कमरुद्दीन और फरियाद को गिरफ्तार किया है। ये सभी मिट्ठेपुर के रहने वाले हैं।
घटना के बाद से फैल गया था तनाव
बता दें कि अकबरपुर झोझा गांव में स्थानीय लोगों ने गोवंश का शव देखा था। इसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया था। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव के अवशेषों को जब्त कर लिया था और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मौके से छुरी बरामद की थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोवंश की हत्या के आरोपी दोनों युवकों को गिरप्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: पुताई करते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आए तीन युवक, एक की मौत
