हल्द्वानी: 18 व 20 को हैं विवाह के विशेष मुहूर्त, होंगे सबसे अधिक विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शादियों की शहनाई भी खूब झूम कर बज रही है। इस पूरी फरवरी में 11 शुभ विवाह मुहूर्त हैं, जिनमें लगातार 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12 को शादियां हो चुकी हैं। अब आगे चार और मुहूर्त 18, 19, 20 और 22 फरवरी को शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद मार्च में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शादियों की शहनाई भी खूब झूम कर बज रही है। इस पूरी फरवरी में 11 शुभ विवाह मुहूर्त हैं, जिनमें लगातार 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12 को शादियां हो चुकी हैं। अब आगे चार और मुहूर्त 18, 19, 20 और 22 फरवरी को शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद मार्च में सबसे कम मुहूर्त हैं।

पंडित महेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि 18 व 20 फरवरी को विशेष मुहूर्त हैं। 20 फरवरी को शाम 7:57 मिनट से लेकर रात 12:36 मिनट तक कन्या और तुला लग्न है। उन्होंने कहा कि कन्या का स्वामी बुध होता है और तुला का स्वामी शुक्र होता है। इसके चलते यह बेहद शुभ मुहुर्त माना जाता है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को कई युवा दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी के बाद अप्रैल में ही मूहुर्त है। इसके अलावा इस वर्ष अक्टूबर व नवंबर में भी तारा अस्त रहेगा। कहा कि कोविड के प्रतिबंधों के चलते बहुत से लोगों ने धूमधाम से शादियां करने को लेकर शादियां टाल दी थी। इसी के चलते 20 फरवरी को सबसे अधिक शादियां हैं।

मार्च दो व अप्रैल में हैं 11 शुभ मुहूर्त
मार्च में केवल दो शुभ मुहूर्त हैं। इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। 4 मार्च को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है। वहीं 9 मार्च को कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। अप्रैल के महीने में शादी के 11 शुभ मुहूर्त हैं। इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

संबंधित समाचार