गदरपुर: फेसबुक पर हुआ प्यार शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी के खिलाफ पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से पीपलसाना थाना भोजपुर निवासी आसिफ ऊल हक उर्फ शानू से उसकी बात हुई …

गदरपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी के खिलाफ पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से पीपलसाना थाना भोजपुर निवासी आसिफ ऊल हक उर्फ शानू से उसकी बात हुई थी।

जो उसके दूर की रिश्तेदारी में भी आता है। धीरे-धीरे दोनों में प्यार परवान चड़ने लगा। इसी बीच युवक ने युवती से शादी की बात कह कर मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाये।

छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवती ने शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा और अपना रिश्ता कहीं और तय कर लिया। युवती द्वारा शादी की बात कहने पर आसिफ उल हक उर्फ शानू ने उसे उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ उल हक उर्फ सानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार