रुद्रपुर: पोलिंग पार्टियों को लेने आया नगरपालिका कर्मी हुआ बेहोश, मदद को दौड़े लोग
रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार को पोलिंग पार्टियों को लेने आया एक नगरपालिका कर्मी अचानक बेहोश होकर गिर गया। इससे पहले की लोग कुछ समझते वह छटपटाने लगा। उसे देख कुछ देर के लिए लोग सन्न रह गए। उसके बाद फौरन उसके पास लोग दौड़ते हुए पहुंचे और काफी कोशिशों के बाद उसे होश में लाया …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार को पोलिंग पार्टियों को लेने आया एक नगरपालिका कर्मी अचानक बेहोश होकर गिर गया। इससे पहले की लोग कुछ समझते वह छटपटाने लगा। उसे देख कुछ देर के लिए लोग सन्न रह गए। उसके बाद फौरन उसके पास लोग दौड़ते हुए पहुंचे और काफी कोशिशों के बाद उसे होश में लाया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को बिगवाड़ा स्थित मंडी में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन देकर रवानगी की जा रही थी। इस दौरान केलाखेड़ा नगरपालिका में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी 55 वर्षीय प्रमोद की ड्यूटी वहां आने वाली पोलिंग पार्टियों को लाने में लगाई गई थी। जिसके इंतजार में वह मंडी के गेट पर खड़ा था। तभी वह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गिरकर बेहोश हो गया। उसके साथियों ने बताया कि प्रमोद को मिर्गी का दौरा पड़ा था।
