अमरोहा : तिगरी में मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी गायब, हड़कंप
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। औद्योगिक नगरी क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिगरी में मतदान हो रहा है। इस दौरान पीठासीन अधिकारी इकराम नकवी अचानक वहां से गायब हो गए जैसे ही इसकी सूचना वहां मौजूद स्टाफ व पुलिसकर्मियों को लगी और मतदान करने पहुंचे। लोगों को काफी दिक्कत होने लगी तो वहां …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। औद्योगिक नगरी क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिगरी में मतदान हो रहा है। इस दौरान पीठासीन अधिकारी इकराम नकवी अचानक वहां से गायब हो गए जैसे ही इसकी सूचना वहां मौजूद स्टाफ व पुलिसकर्मियों को लगी और मतदान करने पहुंचे। लोगों को काफी दिक्कत होने लगी तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन 20 मिनट तक उसका कुछ नहीं पता चल सका।
20 मिनट बाद पीठासीन अधिकारी अपने स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद वहां हर काम समझ गया स्थानीय लोगों ने बताया कि पीठासीन अधिकारी इकराम नकवी अपनी कुर्सी छोड़ कई बार यहां से गायब हो चुके हैं।
कभी सिगरेट पीने तो कभी चाय पीने चले जाते हैं जबकि अधिकारियों की मानें तो पीठासीन अधिकारी बूथ स्थल से कहीं बाहर नहीं जा सकते लेकिन इसके बावजूद भी पीठासीन अधिकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिगरी से कई बार मतदान स्थल से अंदर बाहर जा चुके हैं फिलहाल अधिकारियों ने उसे जमकर फटकार लगाई तब जाकर मामला शांत हुआ।
