दोपहर एक बजे तक उत्तराखंड में 35 प्रतिशत मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक केवल 35 प्रतिशत मतदान हो पाया है। बात करें सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तो नैनीताल जिले की तो अब तक यहां 37.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शुरूआती घंटे में कम प्रतिशत के बावजूद अब नैनीताल जिले में मतदान ने गति हासिल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक केवल 35 प्रतिशत मतदान हो पाया है। बात करें सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तो नैनीताल जिले की तो अब तक यहां 37.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

शुरूआती घंटे में कम प्रतिशत के बावजूद अब नैनीताल जिले में मतदान ने गति हासिल कर ली है। नैनीताल जिले में 11 बजे तक जबरदस्त उत्साह के साथ वोटर मतदान केंद्रों के बाहर डटे हैं। कालाढूंगी में पहले एक घंटे में 3.43 प्रतिशत वोट डाले गए थे जबकि 11 बजे तक यह औसत 22.64 प्रतिशत हो गया।इस विधानसभा क्षेत्र में दो घंटों में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। इसके बाद बारी आती है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की। यहां शुरूआती पहले घंटे में 4.12 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़ कर 21.05 प्रतिशत हो गया।

तीसरे नंबर पर रही रामनगर विधानसभा यहां पहले घंटे में 6.2 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन अगले दो घंटों में यह प्रतिशत बढ़कर 20.05 हो गया।हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में पहले घंटे 604 प्रतिशत मतदान हुआ था और अगले दो घंटों में यह औसत बढ़कर 19.37 प्रतिशत हो गया। भीमताल में पहले एक घंटे में 4.34 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि अगले दो घंटों के बाद यह औसत 19 प्रतिशत हो गया। लेकिन आश्चर्यजनक ढंग से नैनीातल में मतदान का औसत प्रभावित हुआ है। यहां पहले एक घंटे में सबसे अधिक 9 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन अगले दो घंटों में यह आंकड़ा केवल 13 प्रतिशत तक ही पहुंच सका।

नैनीताल जिले में दोपहर 1 बजे तक यह आंकडा कुछ इस प्रकार है –
तीसरी अपडेट दोपहर एक बजे की
रामनगर 37.1
लाल कुआं 39.9
भीमताल 36.5
नैनीताल 29.7
हल्द्वानी 37.5
कालाढूंगी 40.7

उत्तराखंड में मतदान की स्थिति दोपहर 1 बजे तक वोटिंग

उत्तराखंड 35%

अल्मोड़ा 31.90
बागेश्वर 33%
पिथौरागढ़ 29.68%
देहरादून 34.90%
चमोली 36%
चम्पावत 37%
टिहरी 32.59
हरिद्वार
रुद्रप्रयाग 34.82
उधमसिंह नगर 40%
उत्तरकाशी 40%
नैनीताल 37.41

संबंधित समाचार