अयोध्या: लूट व चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइकें व लूट के 12 हजार रुपए बरामद
अयोध्या। लूट व बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की 5 मोटर साइकिलें व लूट के 12 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। साथ ही चैन स्नैचिंग का भी खुलासा हुआ है। नगर में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए …
अयोध्या। लूट व बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की 5 मोटर साइकिलें व लूट के 12 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। साथ ही चैन स्नैचिंग का भी खुलासा हुआ है। नगर में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस की टीमें सक्रिय थीं।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जीआईसी तिराहे के पास से दो आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। मुश्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ सिन्टू गुप्ता (34) निवासी मोहम्मदपुर महोली थाना रौनाही व सोनू यादव (29) निवासी तेरहू का पुरवा सथरी रानी बाजार थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से 5 बाइक व लूट के 12 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी 24 जनवरी को नाका बैंक आॅफ बड़ौदा ब्रांच से 20 हजार रुपये निकाल कर पलिया शाहबदी जा रही महिला से उसरु के पास से पैसे छीन लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद रंग की टीवीएस रेडियान बाइक से भाग निकले थे। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:-संभल: मतदान के बहिष्कार पर गांव की ओर दौड़े अधिकारी, वोटिंग के लिए ग्रामीणों को मनाया
