देहरादून: गुलदार ने बनाया ग्रामीण को शिकार, गांव वालों ने कर दिया चुनाव बहिष्कार
देहरादून, अमृत विचार। इन दिनों पहाड़ों पर लगातार गुलदार के हमलों की खबरे सामने आ रही हैं। सोमवार को भी ऐसा ही एक मामला टिहरी के गजा ब्लॉक समीप पसर गांव में सामने आया है। यहां गुलदार ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। …
देहरादून, अमृत विचार। इन दिनों पहाड़ों पर लगातार गुलदार के हमलों की खबरे सामने आ रही हैं। सोमवार को भी ऐसा ही एक मामला टिहरी के गजा ब्लॉक समीप पसर गांव में सामने आया है। यहां गुलदार ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव के बूथ पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। मतदान बहिष्कार की सूचना पर डीएम ग्रामीण को मनाने पहुंची हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी पड़ोस के गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए मतदान बहिष्कार किया है और कहा कि जब तक गुलदार को मारने के लिए शूटर तैनात नहीं किया जाता, तब तक कोई भी क्षेत्रवासी मतदान नहीं करेगा। फिलहाल मौके पर टिहरी जिला अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव पहुंच गई हैं और लोगों को बनाने मनाने की कोशिश कर रही हैं। इस गांव में करीब 200 मतदाता हैं।
