बुलंदशहर: वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी चुनाव चरम पर है, वहीं वाद विवाद का दौर भी जारी है। जिले के थाना नरसेना क्षेत्र में बोर्ड लगाने पर विवाद का मामला सामने आया है। बोर्ड को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसके बाद विवाद बढ़ने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और लेखपाल के …

बुलंदशहर। यूपी चुनाव चरम पर है, वहीं वाद विवाद का दौर भी जारी है। जिले के थाना नरसेना क्षेत्र में बोर्ड लगाने पर विवाद का मामला सामने आया है। बोर्ड को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसके बाद विवाद बढ़ने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और लेखपाल के माध्यम से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों पक्ष अपनी मांगें मनवाने पर अड़े रहे।

बता दें कि गेसूपुर गांव में एक पक्ष के युवकों ने सड़क के किनारे वीरांगना अवंती बाई लोधी का पोस्टर लगा दिया, जिसके बाद दूसरा पक्ष भी सामने आ गया और विरोध प्रदर्शन करने लगा। इस दौरान लड़ाई देखकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष टस से मस नहीं हुए। जिसके बाद लेखपाल को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। जिसके बाद एसओ ने एक युवक को माहौल खराब करने को लेकर जमकर लताड़ लगाई। वहीं कुछ देर के बाद पुलिस के समझाने पर लोग मान गए और मामला शांत हो गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष से बात की गई है। अब दोनों पक्ष निजी जमीन पर बोर्ड लागने की बात पर राजी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: रामपुर : हिजाब में फर्जी मतदान करती पकड़ी गईं दो महिलाएं, एफआईआर

 

संबंधित समाचार