हल्द्वानी: किशोरी से गौला में बलात्कार, लोगों ने कोतवाली घेरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नदी में कपड़े धुलने गए किशोरी को एक अधेड़ ने दबोच लिया। उसके कपड़े फाड़े और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ों लोगों ने सुबह-सुबह कोतवाली का घेराव कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नदी में कपड़े धुलने गए किशोरी को एक अधेड़ ने दबोच लिया। उसके कपड़े फाड़े और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ों लोगों ने सुबह-सुबह कोतवाली का घेराव कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

पीड़िता की मानें तो आरोपी मुनव्वर जवाहरनगर बनभूलपुरा का रहने वाला है। रविवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी कपड़े धुलने के लिए गौला नदी में गई थी। उस वक्त आरोपी मुनव्वर नदी में नहा रहा था। मुनव्वर किशोरी को पहले से जानता था। इसी बहाने वह किशोरी के पास पहुंचा और दबोच लिया। आरोपी ने युवती को जंगल में खींचने की कोशिश की, लेकिन जब सफल नहीं हुआ तो उसने लड़की के कपड़े फाड़ दिए और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद वह रोते हुए अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिवारवालों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत बनभूलपुरा पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया। जिसके बाद आज सुबह नाराज लोग पीड़िता व उसके परिवार के साथ बड़ी संख्या में कोतवाली जा पहुंचे।

मौके पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने पीड़िता की पूरी बात सुनी और मौके पर ही बनभूलपुरा थाने के नाम तहरीर लिखवा कर कार्रवाई का भरोसा दिया। मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार