रुद्रपुर: मतदाता पर्ची के पीछे भाजपा प्रत्याशी की फोटो होने पर की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। काशीपुर बाईपास रोड स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज बूथ नंबर 24 में मतदाता पर्ची के पीछे भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की फोटो छपी मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के पति व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा और मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पीठासीन अधिकारी से शिकायत की है। सोमवार …

रुद्रपुर, अमृत विचार। काशीपुर बाईपास रोड स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज बूथ नंबर 24 में मतदाता पर्ची के पीछे भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की फोटो छपी मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के पति व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा और मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पीठासीन अधिकारी से शिकायत की है।

सोमवार को काशीपुर बाईपास रोड स्थित बूथ संख्या 22 व 24 में पहुंचे मतदाताओं के हाथ में मतदाता पर्ची के पीछे भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की फोटो छपी देख कांग्रेस प्रत्याशी पति अनिल शर्मा, सुशील गाबा और आधा दर्जन कार्यकर्ता ने आपत्ति जताते हुए पीठासीन अधिकारी सचिन सक्सेना से शिकायत की।

उन्होंने इसका विरोध करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। कांग्रेस प्रत्याशी पति अनिल शर्मा ने बताया कि बूथ संख्या 22 और 24 में मतदान करने पहुंचे मतदाताओं के हाथ से जब मतदाता पर्ची लेकर देखा तो उसके पीछे भाजपा प्रत्याशी का नाम चुनाव चिह्न प्रकाशित मिला। इस प्रकार से मतदान में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर उन्होंने कार्यवाही की मांग की है।

संबंधित समाचार