डिप्टी सीएम मौर्य ने बांदा में की चुनावी जनसभा, दूसरे चरण में बीजेपी को इतनी सीट मिलने का किया दावा…
लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर बयानबाजी और कयासों का दौर जारी है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के दूसरे चरण की सीटों के लिए दावा किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांदा में एक चुनावी जनसभा में कहा कि बीजेपी को इस बार 58 में से पचास सीटें मिल रही …
लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर बयानबाजी और कयासों का दौर जारी है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के दूसरे चरण की सीटों के लिए दावा किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांदा में एक चुनावी जनसभा में कहा कि बीजेपी को इस बार 58 में से पचास सीटें मिल रही हैं। उन्होंने कहा की सीएम योगी के राज में जनता खुश है।
यहां अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। इसके अतिरिक्त केशव प्रसाद मौर्य सपा और बसपा पर भी जमकर हमलावर रहे। उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ की।
केशव मौर्य ने यहां एक जनसभा में हेलीकॉप्टर से बांदा के बबेरू पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल के पक्ष में चुनावी जनसभा की। इसके बाद उन्होंने अतर्रा में भी एक जनसभा की और बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
यह भी पढ़ें: बहराइच: लोगों ने मोमबत्ती जलाकर पुलवामा के शहीदों को किया नमन, लगाने जिंदाबाद के नारे
