हल्द्वानी: 25 चुनाव कर्मियों का खाना बनाया बदले में मिला “ठेंगा”
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोजन माताओं का दर्द एक बार फिर सामने आया है। शहर के दमुवाढूंगा क्षेत्र के जमरानी प्राइमरी स्कूल में भोजन माता हंसी देवी और तारी देवी ने स्कूल में चुनाव संपन्न करवाने आये 25 मतदान कर्मियों का खाना बनाया व अन्य सेवाएं दी मगर इन कर्मियों द्वारा दो दिन तक उनसे सेवा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोजन माताओं का दर्द एक बार फिर सामने आया है। शहर के दमुवाढूंगा क्षेत्र के जमरानी प्राइमरी स्कूल में भोजन माता हंसी देवी और तारी देवी ने स्कूल में चुनाव संपन्न करवाने आये 25 मतदान कर्मियों का खाना बनाया व अन्य सेवाएं दी मगर इन कर्मियों द्वारा दो दिन तक उनसे सेवा करवाने के बावजूद कोई मेहनताना नहीं दिया गया है।
भोजन माताओं का कहना है कि सरकार चुनाव कर्मियों को तनख्वाह के अलावा चुनाव ड्यूटी का अतिरिक्त पैसा देती है जिसमें यात्रा भत्ता, खाना व अन्य सुविधाएं दी जाती हैं लेकिन वहीं सबसे निचले पायदान में आने वाली भोजनमाताओं से चुनाव में कई काम करवाये जा रहे हैं मगर सरकार द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है।
उनका कहना है कि सरकार द्वारा भोजनमाताओं से बेगारी करवायी जा रही है। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन से जुड़ी भोजन माताओं का कहना है कि वे उत्तराखंड सरकार की घोर निंदा करता है और मांग करता हैं कि भोजनमाताओं से बेगारी करवाना बंद करें।
