हरदोई: मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम से गायब रहने पर 53 शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले 53 शिक्षकों के खिलाफ कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएसए की तहरीर पर दर्ज हुए मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में यहां 23 फरवरी को मतदान होगा। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर जीआईसी …

हरदोई। मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले 53 शिक्षकों के खिलाफ कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएसए की तहरीर पर दर्ज हुए मामले की जांच की जा रही है।

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में यहां 23 फरवरी को मतदान होगा। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर जीआईसी में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 12 फरवरी से दो पालियों में प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले ही दिन 53 शिक्षक नदारद रहे।

इस लापरवाही से नाराज़ हुए डीएम के आदेश पर बीएसए बीएन सिंह ने नदारद रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कोतवाली शहर में तहरीर दी है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर 53 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सारे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पर्दानशीं महिलाओं को लेकर चुनाव आयोग की शरण में पहुंची बीजेपी

संबंधित समाचार