बरेली: ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीज परेशान
बरेली,अमृत विचार। सड़कों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में चुनावी सन्नाटा नजर आया लेकिन आपातकालीन सेवाएं जारी थी, बावजूद इसके सोमवार को जिला महिला अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग यानि ओपीडी में डॉक्टर गायब नजर आए। वहीं ओपीडी में आने वाले मरीज लंबे इंतजार के बाद बिना इलाज कराए ही घर वापस हो गए। ऐसे …
बरेली,अमृत विचार। सड़कों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में चुनावी सन्नाटा नजर आया लेकिन आपातकालीन सेवाएं जारी थी, बावजूद इसके सोमवार को जिला महिला अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग यानि ओपीडी में डॉक्टर गायब नजर आए। वहीं ओपीडी में आने वाले मरीज लंबे इंतजार के बाद बिना इलाज कराए ही घर वापस हो गए। ऐसे में रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सहायता डेस्क प्रबंधक से की शिकायत
ओपीडी में जब डॉक्टर कई घंटे के बाद तक नहीं लौटे तो मरीजों ने सहायता डेस्क प्रबंधक से इस बाबत शिकायत दर्ज कराई वहीं इस दौरान गुस्साए मरीजों की प्रबंधक से तीखी नोकझोंक भी हो गई।
इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि चुनाव के चलते कम संख्या में मरीज ओपीडी में आए थे, डॉक्टर गायब होने की जानकारी नहीं है अगर ऐसा था तो डाक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
ये भी पढ़ें-
