लखनऊ: कोरोना संक्रमण अब निचले स्तर पर, मौतों की संख्या भी हुई कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गिरावट काफी निचले स्तर पर पहुंच गयी है, इसके साथ ही अब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आयी हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में एक हजार 235 नये कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आये है। इस अवधि में एक हजार 501 लोग कोरोना …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गिरावट काफी निचले स्तर पर पहुंच गयी है, इसके साथ ही अब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आयी हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में एक हजार 235 नये कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आये है।

इस अवधि में एक हजार 501 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुये है जिसके कारण प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर 13 हजार 945 रह गई है। इस अवधि में प्रदेश में कोरोना से दो लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में अब केवल राजधानी लखनऊ में ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से ज्यादा हैं।

रविवार को कुल 58 हजार 669 सैंपल की जांच की गई

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद सोमवार को बताया कि प्रदेश में बीते रविवार को एक दिन में कुल एक लाख 58 हजार 669 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में बीते रविवार को एक दिन में तीन लाख 44 हजार 028 वैक्सीन की डोज दी गयी।

उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 15 करोड़ सात लाख 59 हजार 717 वयस्कों को पहली डोज तथा 11 करोड चार लाख 76 हजार 875 को दूसरी डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि कल तक एक करोड़ 17 लाख आठ हजार 805 किशोरों को पहली डोज तथा 16 लाख 55 हजार 058 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह कल तक 19 लाख 91 हजार 512 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है।

प्रदेश में अब तक लग चुकी है कुल 27 करोड़ 65 लाख वैक्सीन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक कुल मिलाकर 27 करोड़ 65 लाख 91 हजार 967 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने प्रदेश में सभी से अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाने की अपील करते हुये कहा कि जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: बरेली: पहला वोट डालने को सुबह जल्दी उठकर पहुंचे बूथ पर

संबंधित समाचार