लखनऊ: डूबती महिला की जान बचाने वाले साहसी दरोगा को 25 हजार का नगद पुरस्कार
लखनऊ। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में डूबती महिला की जान बचाने वाले साहसी दरोगा देवेंद्र प्रसाद गौड़ को उनकी बहादुरी के लिए एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जानकारी हो कि गत 12 फरवरी को गौतमपल्ली थानांतर्गत गोमती नदी में रात …
लखनऊ। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में डूबती महिला की जान बचाने वाले साहसी दरोगा देवेंद्र प्रसाद गौड़ को उनकी बहादुरी के लिए एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जानकारी हो कि गत 12 फरवरी को गौतमपल्ली थानांतर्गत गोमती नदी में रात के करीब 8:24 बजे एक महिला के कूदने की सूचना मिली। एसआई देवेंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती नदी में डूब रही है।
उन्होंने जान की परवाह किये बगैर वर्दी में ही नदी में छलांग लगा दी और तैरकर युवती को मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार व जितेंद्र सिंह के साथ नदी के किनारे तक ले आए। ठंड से कांप रही युवती को अलाव जलाकर प्राथमिक उपचार दिया और फिर एम्बुलेंस-108 को बुलाकर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: बीच सड़क सपाइयों ने लगाई कांग्रेस कार्यकर्ता की धुनाई, पुलिस को भी धमकाया
