पीलीभीत: मतदान को लेकर तीन दिन बंद रहेगा पीटीआर का पर्यटन
पीलीभीत,अमृत विचार। अगर आप पीटीआर के जंगल की सैर करने के लिए आ रहे हैं, तो कार्यक्रम स्थागित कर दीजिए। क्योंकि मतदान के चलते पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन 22 से 24 फरवरी तक बंद रहेगा। चुनाव के बाद पर्यटन 25 फरवरी को चालू कर दिया जाएगा। जिले में 23 फरवरी को विधानसभा की चार …
पीलीभीत,अमृत विचार। अगर आप पीटीआर के जंगल की सैर करने के लिए आ रहे हैं, तो कार्यक्रम स्थागित कर दीजिए। क्योंकि मतदान के चलते पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन 22 से 24 फरवरी तक बंद रहेगा। चुनाव के बाद पर्यटन 25 फरवरी को चालू कर दिया जाएगा।
जिले में 23 फरवरी को विधानसभा की चार सीटों पर मतदान होगा। प्रशासन इसको लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रशासनिक अमले के साथ ही इस बार चुनाव को सकुशल ढंग से निपटाने के लिए टाइगर रिजर्व में तैनात वन दारोगा, वन रक्षक, क्षेत्रधिकारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी लगाया गया है। चुनाव में ड्यूटी होने के कारण वहां कोई भी मौजूद नहीं रहेगा।
ऐसे में दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को पीटीआर के जंगल में सुविधा और सुरक्षा मुहैया नहीं हो सकेगी। इसलिए इस पर तीन दिन के लिए रोक लगाई गई है। इसको लेकर वन संरक्षक जावेद अख्तर ने पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर को पत्र भेज कर पीटीआर का पर्यटन तीन दिनों के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें-
