शाहजहांपुर: खन्ना के इशारे पर पुलिस ने हिरासत में रखा- धांधू बसपा प्रत्याशी का कैविनेट मंत्री पर आरोप
शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के इशारे पर रात के समय हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में शिकायत किए जाने के बाद ही पुलिस ने उन्हें रिहा किया। वहीं कैबिनेट मंत्री …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के इशारे पर रात के समय हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में शिकायत किए जाने के बाद ही पुलिस ने उन्हें रिहा किया।
वहीं कैबिनेट मंत्री ने समाचार एजेंसी को दिए बयान में कहा कि आरोप निराधार है। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि नगर विधानसभा क्षेत्र से सर्वेश चंद्र मिश्रा बसपा प्रत्याशी हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भाजपा से दसवीं बार चुनाव मैदान में हैं।
बसपा प्रत्याशी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि बीती रात वह ककरा मोहल्ले में जा रहे थे कि तभी थाना सदर बाजार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी गाड़ी की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को उनकी गाड़ी में कोई आपत्तिजनक सामग्री व धनराशि नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद पुलिस निरीक्षक थाना सदर बाजार ने कहा कि अधिकारियों का आदेश है और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का दबाव है, इसलिए तुम्हें मतदान हो जाने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
सर्वेश कुमार ने कहा कि इसके बाद उन्होंने निर्वाचन आयोग को फोन पर इस बात की सूचना दी जिसके डेढ़ घंटे के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उधर, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने फोन पर एक समाचार एजेंसी से कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
.
बसपा प्रत्याशी रात 12 बजे ककरा मोहल्ले में थे और पुलिस को सूचना मिली कि वह रुपये बांट रहे हैं। आनंद ने कहा कि शिकायत पर पुलिस ने वहां जाकर उनकी गाड़ी की तलाशी ली और उन्हें थाने ले गई लेकिन जब कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली तो उन्हें छोड़ दिया गया।
—एस. आनंद, एसपी
