यूपी चुनाव: बलिया में 37 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, मैदान में बचे 85 उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिले में तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए चार फरवरी से 11 फरवरी तक नामांकन हुआ था। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से कुल 122 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें 37 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में विभिन्न प्रकार की कमियां मिलने …

बलिया। यूपी के बलिया जिले में तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए चार फरवरी से 11 फरवरी तक नामांकन हुआ था। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से कुल 122 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें 37 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में विभिन्न प्रकार की कमियां मिलने के कारण रद कर दिया गया।

अब मैदान में 85 प्रत्याशी बचे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 16 फरवरी को नाम वापसी है। नाम वापसी में अगर कोई प्रत्याशी चुनाव न लड़ना चाहे तो वह नाम वापस ले सकता है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा, आईटी, एफएमसीजी के शेयर बढ़े

संबंधित समाचार