बरेली में वैलेंटाइन-डे का रिजल्ट: प्रेमी-प्रेमिका को गांव वालों ने पकड़ा, पहले जमकर धुनाई की, बाद में मंदिर में ले जाकर करा दी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में वैलेंटाइन-डे का एक नया रिजल्ट सामने आया। अपनी प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। पहले तो उसकी बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। बाद में उसके साथ ही उसकी प्रेमिका के सात फेरे पड़वा दिए। और नम आंखों से बेटी को …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में वैलेंटाइन-डे का एक नया रिजल्ट सामने आया। अपनी प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। पहले तो उसकी बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। बाद में उसके साथ ही उसकी प्रेमिका के सात फेरे पड़वा दिए। और नम आंखों से बेटी को उसकी ससुराल के लिए विदा कर दिया।

पहली मुलाकात पहचान में बदली, और बाद में शादी
दरअसल, नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक युवक कस्बे में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसी कस्बे में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर हाफिजगंज की एक युवती भी पढ़ाई कर रही थी। एक दिन कस्बे में ही दोनों की मुलाकात हो गई। वो पहली मुलाकात धीरे-धीरे जान पहचान में बदली और वो पहचान फिर कब प्यार में बदल गई। उन्हें भी पता नहीं चला। मगर इसी प्रेम प्रसंग के चलते कुछ दिन पहले प्रेमिका अपने घर चली गई। हालांकि दोनों की बातें फोन पर जारी थी।

दोस्त के साथ मिलने गया था प्रेमिका के घर
अब आया वैलेंटाइन डे… रविवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ वेलेनटाइन डे मानने के लिए चोरी छिपे आधी रात को उसके घर चल गया और अपने दोस्त को प्रेमिका के घर के नीचे ही बाइक के पास रखवाली के लिए खड़ा कर गया था। मगर परिजनों ने अपने घर के पास खड़ी बाइक देखकर उसके साथ मारपीट की और पूछताछ की तो डर के मारे उसने सब उगल दिया। फिर क्या था… वेलेनटाइन डे मानाने से पहले ही लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया। और जमकर धुनाई की। साथ ही बंधक भी बना लिया। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग भी जाग गए और भीड़ इक्ट्टी हो गई।

गांव वाले बोले- अब दोनों की शादी कराओ, तब समझ में आएगा
प्रेमी की पिटाई के बाद परिवार के लोग और आस पास के लोगों ने विचार किया। तो रिजल्ट निकला कि दोनों की शादी ही क्यों न करा दी जाए। इसके बाद गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। वहीं, पर मांग भराकर सात फेरे दिलवा दिए। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने नई दुल्हन को उसके प्रेमी पति के साथ ससुराल को नम आंखों के साथ विदा कर दिया। बहरहाल यह किस्सा अब पूरे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े-

चारा घाेटला: लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई अदालत ने ठहराया दोषी

 

संबंधित समाचार