केरल में सबरीमला के तीर्थयात्रियों का वाहन ट्रक से टकराया, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोझिकोड, केरल। केरल में सबरीमला मंदिर जा रहे वाहन के मंगलवार को तड़के यहां एक ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इलाथुर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि संभवत: …

कोझिकोड, केरल। केरल में सबरीमला मंदिर जा रहे वाहन के मंगलवार को तड़के यहां एक ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इलाथुर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि संभवत: टैम्पो के चालक को नींद आ गई और वाहन, नियंत्रण खो देने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

टैम्पो में तीर्थयात्री थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी की चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, तीर्थयात्री कर्नाटक के रहने वाले थे और सबरीमला जा रहे थे।

ये भी पढ़े-

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

संबंधित समाचार