मुरादाबाद : तीन प्रदेश सचिव समेत पांच पदाधिकारी सपा से निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पांच पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर युवजन सभा के दो प्रदेश सचिव नौशाद प्रधान, अदीर्वुरहमान, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा अब्दुल मुत्तलिब को पार्टी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पांच पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर युवजन सभा के दो प्रदेश सचिव नौशाद प्रधान, अदीर्वुरहमान, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा अब्दुल मुत्तलिब को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

वहीं जिला महासचिव मुदस्सिर खान ने बताया कि जिलाध्यक्ष डीपी यादव के निर्देश पर नगर पंचायत कुंदरकी की अध्यक्ष जीनत मेहंदी और उनके पति मेहंदी हसन को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की वजह से छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी है।

संबंधित समाचार