अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर रखें अधिकारी: जिलाधिकारी
बहराइच। रिसिया विकास खंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिया। बहराइच जिले में 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। …
बहराइच। रिसिया विकास खंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिया।
बहराइच जिले में 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी रिसिया विकास खंड क्षेत्र में पहुंचे।
जिलाधिकारी और एसपी ने विकास खंड के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भयमुक्त मतदान के लिए हरसंभव प्रयास करें। जिससे मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: एमडीएम की धनराशि में अब नहीं हो सकेगा घालमेल, नई व्यवस्था लागू
