अयोध्या: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार से कबड्डी और एथलेटिक्स की दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन डा भीमराव अम्बेडकर क्रीडा संकुल डा भासेमर स्टेडियम में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा और जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मण्डलायुक्त ने कहा 27 फरवरी को होने वाले मतदान दिवस पर अधिक से अधिक …

अयोध्या। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार से कबड्डी और एथलेटिक्स की दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन डा भीमराव अम्बेडकर क्रीडा संकुल डा भासेमर स्टेडियम में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा और जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

मण्डलायुक्त ने कहा 27 फरवरी को होने वाले मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदाताओं को स्वमतदान के लिए प्रेरित करते हुये मतदान प्रतिशत में वृद्वि कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। मतदाताओं से अपील की वह मतदान दिवस के दिन बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। जिन मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में असमर्थता हो रही है उनकी सहायता करते हुये उनका मतदान करायें। उन्होंने चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वीप के तहत जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बेहतर हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुये कहा कि जीत व हार खेल का एक हिस्सा है, परन्तु जो खिलाड़ी जीतकर अपने प्रयासों को जारी रखता है तथा हारे हुये खिलाड़ी अपनी हार से सीख लेते है। युवा मतदाताओं से कहा कि यहां जो वोटर है वह मतदान अवश्य करें।

इसके साथ ही अपने परिवार को व आसपास के क्षेत्रों के दूसरे मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें। दो दिवसीय प्रतियोगिता में स्काउट,  कबड्डी,  दौड़ 100 मीटर, 400 मीटर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने मतदान की शपथ ली। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने भी लोगों को मतदान बढ़ाने का अनुरोध किया। सीडीओ अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े- रिचा घोष ने कहा- मेरा खेल सामान्य है,आक्रामक बल्लेबाजी करो और फिर एक रन लो

संबंधित समाचार