पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का पैन कार्ड खोया, पीएम मोदी को टैग कर मांगी मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का पैन कार्ड खो गया है और उन्होंने ट्वीट कर भारत में मदद मांगी है। केविन पीटरसन ने मंगलवार को अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है। पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा, भारत कृपया मदद करें। मैंने अपना पैन कार्ड …

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का पैन कार्ड खो गया है और उन्होंने ट्वीट कर भारत में मदद मांगी है। केविन पीटरसन ने मंगलवार को अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है। पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा, भारत कृपया मदद करें। मैंने अपना पैन कार्ड खो दिया है और सोम यात्रा कर रहा हूं। लेकिन, काम के लिए भौतिक कार्ड की जरूरत है। क्या कोई कृपया मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेज सकता है जिससे मैं अपनी सहायता के लिए यथाशीघ्र संपर्क कर सकूं?

केविन पीटरसन के इस ट्वीट पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जवाब भी दिया गया है। इनकम टैक्स की ओर से कहा गया है कि अगर आपके पास पैन कार्ड की डिटेल्स हैं, तो आप इन जगहों पर अप्लाई कर अपना फिजिकल पैन कार्ड पा सकते हैं।

इनकम टैक्स ने इसके अलावा कहा है कि अगर आपको पैन कार्ड की डिटेल्स याद नहीं हैं और फिजिकल कार्ड के लिए पैन का एक्सेस चाहिए तो आप हमें  [email protected] और [email protected] इस ई-मेल पर लिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : रिचा घोष ने कहा- मेरा खेल सामान्य है,आक्रामक बल्लेबाजी करो और फिर एक रन लो

संबंधित समाचार