हल्द्वानी: पेड़ से टकराकर रेस्टोरेंट में घुसी कार, चार दोस्तों की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से सैर-सपाटे के लिए कार सवार पांच दोस्तों की भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चौथे ने रात ही अस्पताल में दम तोड़ दिया और पांचवे की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चारों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से सैर-सपाटे के लिए कार सवार पांच दोस्तों की भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चौथे ने रात ही अस्पताल में दम तोड़ दिया और पांचवे की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चारों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
पीलीकोठी मुखानी निवासी अक्षय आहूजा (24), पांडेय निवासी बद्रीपुरा निवासी चित्रेश गुप्ता (19) पुत्र राजेश गुप्ता, बद्रीपुरा निवासी कार्तिक जोबाल (22) पुत्र राजेंद्र सिंह डोबाल, बद्रीपुरा निवासी प्रियांशु बिष्ट पुत्र तारा सिंह बिष्ट व नवाबी रोड निवासी प्रियांशु बिष्ट पुत्र तारा सिंह बिष्ट आपस में दोस्त हैं। बताया जाता है कि सोमवार की शाम पांचों दोस्त कार में सवार होकर निकले थे और घर में कहकर गए थे कि घूमने जा रहे हैं, लेकिन देर रात तक पांचों घर नहीं लौटे।
रात करीब साढ़े 12 बजे पांच कार सवार दोस्त हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि हल्द्वानी-चारगलिया रोड स्थित कुंवरपुर के पास ही पांचों दोस्त पहुंचे थे कि तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कार का पिछला हिस्सा पेड़ से टकरा गया। जिसके बाद तेज रफ्तार कार कुछ दूरी पर स्थित एक रेस्टोरेंट में जा घुसी। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने अक्षय आहूजा, चित्रेश गुप्ता, कार्तिक डोबाल और प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कमलेश को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
